{"_id":"6abf6ec7585574f7e4072f84","slug":"video-mobile-phone-reveals-clues-fake-medicines-found-burned-near-yamuna-in-agra-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोबाइल ने खोले राज...जलाकर नष्ट की गईं नकली दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोबाइल ने खोले राज...जलाकर नष्ट की गईं नकली दवाएं
आगरा। धनौली के दवा बरामदगी मामले में पकड़े गए आरोपी के मोबाइल ने कई राज खोले हैं। इसमें यमुना किनारे दवाओं को जलाकर नष्ट करने के वीडियो-फोटो मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि ये दवाएं टेढ़ी बगिया स्थित गोदाम से निकाल कर जलाई गई हैं। मोबाइल में कुछ डाटा डिलीट भी कर दिया गया है। इसकी रिकवरी करने के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।
बीते मंगलवार को धनौली में अवैध गोदाम में देश-विदेश की नामी कंपनियों की करीब पांच करोड़ रुपये की दवाएं बरामद की गई थीं। मौके पर इसरार और सलुआ उर्फ मुकीम को पकड़ा गया। मोबाइल जब्त किया गया। जांच करने पर इसमें कई वीडियो और फोटो मिले हैं, जिसमें यमुना के किनारे दवाओं को जलाते हुए दिखाया जा रहा है। एक वीडियो में यमुना किनारे दवाओं पर डीजल डाला जा रहा है और दूसरे वीडियो में आग लगता हुआ है। ये वीडियो 27 सितंबर की रात के हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।