{"_id":"693d7f8d8d5a9d457c0b2ae6","slug":"video-procession-for-offering-dress-was-organized-in-agra-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पोशाक अर्पण रथयात्रा में गूंजे श्याम नाम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पोशाक अर्पण रथयात्रा में गूंजे श्याम नाम के जयकारे
आगरा के रावतपाड़ा से श्री श्याम लाडला परिवार सेवा समिति की ओर से शनिवार को पोशाक अर्पण रथयात्रा, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के गूंजते जयघोष के बीच निकाली गई। यात्रा में सर्वप्रथम गणेश जी, महाकाल, भैरव बाबा, श्री रामचंद्र जी, मां चामुंडा देवी के साथ राधा कृष्ण की झांकियां शामिल रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि सातवें वार्षिकोत्सव पर 14 दिसंबर को हरिपर्वत स्थित एमडी जैन में सात कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह और 15 को चित्र विचित्र महाराज की श्याम संकीर्तन भजन संध्या होगी। समिति ने खाटूश्याम (सीकर व आगरा), महाकाल, बांकेबिहारी, नरी सैमरी, बाबा मन:कामेश्वर के लिए पोशाक अर्पण की। महामंत्री राजीव अग्रवाल व सौनेंद्र चौहान ने बताया कि यात्रा मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होकर जौहरी बाजार, दरेसी, बांस का बाजार, पथवारी, बेलनगंज होते जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर पर समाप्त हुई। काशी की तर्ज पर खाटू श्याम मंदिर पर खाटू श्याम जी की आरती कर पोशाक अर्पण की। श्याम बाबा का श्रृंगार सोनू गोयल ने किया। इस दौरान अमित गोयल, विनय अग्रवाल, सचिन गर्ग, रवि गुप्ता, कुशाग्र बंसल, अमित अग्रवाल, महेश अग्रवाल, रविकांत शर्मा, रिंकू चाहर, अनुराग गुप्ता, प्रदीप झा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।