फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   58 schools operating without recognition in Agra Education Department orders their closure

यूपी: बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग की जांच में बड़ा खुलासा; 58 विद्यालय बंद करने के आदेश

Mon, 07 Sep 2026 11:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 11:19 PM IST
सार

शिक्षा विभाग की जांच में पता चला कि कई स्कूल नए खुले हैं, लेकिन कुछ लंबे समय से इसी तरह संचालित हो रहे थे। अब इन पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
58 schools operating without recognition in Agra Education Department orders their closure
स्कूल बंद - फोटो : Frepik.com

विस्तार

स्कूल चल रहा था, बच्चे पढ़ रहे थे,  फीस भी ली जा रही थी, लेकिन स्कूलों के पास इसके लिए कोई विभागीय मान्यता नहीं थी। आगरा ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे 58 स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में पकड़े गए हैं। इनमें कुछ स्कूल एक-दो साल से तो कुछ करीब 10 साल से बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने इन सभी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बिना मान्यता स्कूल चलाने वालों का सबसे बड़ा ठिकाना बाह निकला। यहां 15 स्कूल मिले हैं। जैतपुर कला में 10 और फतेहाबाद में 9 स्कूल बिना मान्यता चलते मिले। फतेहपुर सीकरी में पांच, नगर क्षेत्र में चार, अछनेरा में 4 जबकि पिनाहट और शमसाबाद में एक-एक स्कूल मिला है। सभी 58 स्कूलों पर कुल 58 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि कार्यभार संभालते ही सबसे पहले इसी बात की पड़ताल शुरू कराई थी कि जिले में किन इलाकों में बिना मान्यता स्कूल चल रहे हैं। जांच में पता चला कि कई स्कूल नए खुले हैं, लेकिन कुछ लंबे समय से इसी तरह संचालित हो रहे थे। अब इन पर कार्रवाई की गई है। बीएसए ने बताया कि कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। अगले तीन-चार दिन में बिना मान्यता संचालित कुछ और स्कूलों की सूची जारी की जाएगी। जुर्माने की धनराशि सरकारी खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि जिले में बिना मान्यता कोई स्कूल संचालित न हो, इसके लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed