{"_id":"6aee0e40e406b350b709275a","slug":"video-politics-heats-up-the-day-after-the-theft-of-a-buddha-statue-rajya-sabha-mp-suman-arrives-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बुद्ध प्रतिमा चोरी के दूसरे दिन गरमाई सियासत, राज्यसभा सांसद सुमन पहुंचे; पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बुद्ध प्रतिमा चोरी के दूसरे दिन गरमाई सियासत, राज्यसभा सांसद सुमन पहुंचे; पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित मिलिंद बुद्ध विहार से भगवान बुद्ध की 25 किलो वजनी प्रतिमा चोरी होने के मामले में दूसरे दिन सियासत गरमा गई। शुक्रवार शाम राज्यसभा सांसद राजीलाल सुमन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि टेढ़ी बगिया चौकी से महज 250 मीटर की दूरी पर बुद्ध विहार स्थित है। इसके बावजूद चोर भगवान बुद्ध की प्रतिमा चोरी कर ले गए। घटना के बाद नई प्रतिमा लगवा देना समस्या का समाधान नहीं है। चोरी करने वालों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने एत्मादपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना का भी जिक्र किया। आरोप लगाया कि उस मामले में भी पुलिस प्रतिमा तोड़ने वालों को नहीं पकड़ सकी। केवल खानापूर्ति के लिए नई प्रतिमा लगवा दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि महापुरुषों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने और भगवान बुद्ध की प्रतिमा चोरी करने वालों पर पुलिस प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं करती। उन्होंने कहा कि मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान ज्ञानेंद्र सेहरा, सुभाष बघेल, जसवंत सिंह राणा, शरीफ मालिक, तिलक सिंह बौद्ध, सलीम शाह, हर्ष प्रताप सिंह, भोला जाटव, धर्मेंद्र यादव और धारा सिंह सेहरा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।