Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Panic in Kyari village due to a crocodile in the pond; the pond will be drained for a rescue operatio
{"_id":"6ad372e60c5219edf9034f65","slug":"video-panic-in-kyari-village-due-to-a-crocodile-in-the-pond-the-pond-will-be-drained-for-a-rescue-operatio-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video:गांव के तालाब में मगरमच्छ की दहशत, रेस्क्यू के लिए तालाब कराया जाएगा खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video:गांव के तालाब में मगरमच्छ की दहशत, रेस्क्यू के लिए तालाब कराया जाएगा खाली
आगरा के जैतपुर के क्यारी गांव के तालाब में मगरमच्छ की दहशत फैली हुई है। प्रधान प्रदीप यादव के घर के पिछवाड़े स्थित तालाब में शनिवार को मगरमच्छ उथली जमीन पर दिखाई दिया था। तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना पर गांव के लोग दौड़ पड़े। मगरमच्छ करीब आधा घंटे तक धूप में अपने बदन को सेकता रहा। भीड़ बढ़ने पर पानी में चला गया। तालाब गांव के नजदीक होने की बजह से गलियों और घरों में घुसने के अंदेशे को लेकर ग्रामीण डरे हुए हैं। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दी। जैतपुर के रेंजर राजवीर सिंह सेंगर ने बताया कि वन विभाग की टीम मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंची थी। तालाब में पानी और दलदल होने की बजह से मगरमच्छ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। तालाब को खाली कराने के लिए बीडीओ नीरज तिवारी से संपर्क किया गया है। तालाब खाली होते ही मगरमच्छ को रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों को तालाब के नजदीक न जाने के लिए जागरुक किया गया है। तालाब के बाहर मगरमच्छ दिखने पर वन विभाग को सूचना देने के लिए कहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।