{"_id":"6a93e9a21f38baee87028bb8","slug":"video-ongoing-audit-of-buildings-at-sn-medical-college-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में भवनों का जारी ऑडिट, इमरजेंसी व घड़ी वाली इमारत में जगह-जगह उखड़े मिले प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में भवनों का जारी ऑडिट, इमरजेंसी व घड़ी वाली इमारत में जगह-जगह उखड़े मिले प्लास्टर
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और मेडिसिन विभाग (घड़ी वाली इमारत) में 10-12 जगह प्लास्टर उखड़ रहा है। छत की हालत भी खराब है। कई जगह सीलन भी है। इन दो भवनों का सर्वे हो चुका है। बाकी छह भवनों का सर्वे बाकी है। बीते 21 अगस्त को इमरजेंसी में भर्ती खंदारी निवासी आमिर रिजवी के 10 साल के बेटे उमेर पर प्लास्टर गिर गया था। अगले दिन उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पांच सदस्यीय टीम ने पुराने भवनों का ऑडिट शुरू किया है। इसमें 40 साल पुरानी इमरजेंसी और 70 साल पुरानी घड़ी वाली इमारत शामिल है। इसमें कई जगह सरिया भी नजर आ रही हैं। छत पर पानी भर जाता है। रंगाई-पुताई भी कई सालों से नहीं हुई है। ऐसे में इन दो भवनों की रिपोर्ट बनाकर मरम्मत और रंगाई-पुताई की संस्तुति की है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पुराने भवनों का चरणबद्ध ऑडिट किया जा रहा है। दो का हो चुका है, जिसे शासन को भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।