{"_id":"6ae743db0944484da8024070","slug":"video-municipal-corporation-imposes-fine-for-using-coal-fired-furnaces-in-hotel-restaurants-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होटल-रेस्तरां में सुलगती मिलीं कोयले की भट्ठियां, निगम टीम ने वसूला 1.70 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होटल-रेस्तरां में सुलगती मिलीं कोयले की भट्ठियां, निगम टीम ने वसूला 1.70 लाख रुपये का जुर्माना
एनजीटी की रोक के बाद भी चोरी-छिपे कोयले से भट्ठियां जलाना फतेहाबाद रोड के होटल-रेस्तरां संचालकों को भारी पड़ गया। नगर निगम ने शनिवार को चार होटल-रेस्तरां पर छापा मारकर भट्ठियां बंद कराईं और संचालकों से 1.70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। सड़क पर गंदगी फैलाने और मलबा डालने वाले रेस्तरां पर भी जुर्माना लगाया गया। वहीं, दूसरी ओर दिवाली की सफाई के बाद घरों से निकल रहे कचरे को कुबेरपुर लैंडफिल साइट ले जाने की जगह आग लगाकर निपटाया जा रहा है। यमुनापार, मदिया कटरा, आईएसबीटी, शाहगंज में कचरे के ढेर आग के हवाले कर दिए गए। इनसे निकला धुआं पूरे दिन लोगों की मुश्किलें बढ़ाता रहा। शहर की हवा को प्रदूषित कर रहे होटल-रेस्तरां पर नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई की गई। जोनल स्वच्छता अधिकारी राजीव बालियान के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने छापा मारा तो होटल अतिथि, होटल जिंजर, 199 मटन बिरयानी रेस्तरां और अमृतसर हवेली रेस्तरां में कोयले से संचालित भट्ठियां जलती हुई मिलीं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भट्ठियों को पानी डालकर ठंडा कराया और संबंधित संचालकों से जुर्माना वसूला गया। यहीं जीएमबी रेस्तरां ने मलबा सड़क पर डाल रखा था। निगम ने दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम अधिकारियों ने रेस्तरां संचालकों से कहा कि दोबारा ऐसा करने पर ज्यादा जुर्माना लगाने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर मलखान सिंह, संतोष डागर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।