{"_id":"6ae7593496c867d99002398a","slug":"a-confluence-of-devotion-and-faith-grand-holy-bath-at-radha-kund-on-ahoi-ashtami-in-mathura-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति और विश्वास का संगम: राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर महास्नान, श्रद्धालुओं ने मांगी संतान सुख की मनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति और विश्वास का संगम: राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर महास्नान, श्रद्धालुओं ने मांगी संतान सुख की मनौती
Sun, 01 Nov 2026 08:52 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 01 Nov 2026 08:52 PM IST
सार
मथुरा में अहोई अष्टमी पर रविवार मध्यरात्रि ठीक 12 बजे राधाकुंड में आस्था का महास्नान शुरू होगा। स्नान की निर्धारित घड़ी की घोषणा और श्री राधारानी के जयकारे के साथ पूरा कुंड परिसर राधे-राधे के उद्घोष से गूंज उठेगा।
विज्ञापन
राधाकुंड में आस्था का महास्नान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में अहोई अष्टमी पर रविवार मध्यरात्रि ठीक 12 बजे राधाकुंड में आस्था का महास्नान शुरू होगा। स्नान की निर्धारित घड़ी की घोषणा और श्री राधारानी के जयकारे के साथ पूरा कुंड परिसर राधे-राधे के उद्घोष से गूंज उठेगा। देश के कोने-कोने से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने राधाकुंड और श्यामकुंड के पवित्र जल में डुबकी लगाकर संतान सुख की कामना करेंगे। स्नान का सिलसिला भोर तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
महास्नान के लिए रविवार दोपहर से ही श्रद्धालु कुंड के घाटों पर पहुंचने लगे थे। दूर-दराज से आए निसंतान दंपतियों ने घाटों पर अपना स्थान सुरक्षित किया। शाम होते-होते सभी प्रमुख घाट, मार्ग और परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से पट गए। स्नान के बाद दंपतियों ने राधारानी और श्यामकुंड की 11 और 21 परिक्रमा लगाकर जप किया और श्रीजी के चरणों में मनौती मांगी।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
मेले में भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। पुलिस बल के साथ डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने मेला क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग की। प्रवेश द्वारों से लेकर स्नान घाटों तक सीसीटीवी कैमरों और वॉच टावरों से निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने निरंतर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी।
विज्ञापन
नगर पंचायत ने किए इंतजाम
नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल मुंशी और अधिशासी अधिकारी कल्पना बाजपेई के निर्देशन में पूरे मेला क्षेत्र में प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित की गई। अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती कर लगातार कचरा उठवाया गया और सफाई अभियान चलाया गया। प्रशासन और नगर पंचायत की व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने सुरक्षित माहौल में महास्नान और पूजन किया।