Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
MLA Amolak Singh visited to seek the blessings of Baba Farid Ji after receiving a ticket from Jaito for the second time.
{"_id":"6ae6f5225777b898d10f3744","slug":"video-mla-amolak-singh-visited-to-seek-the-blessings-of-baba-farid-ji-after-receiving-a-ticket-from-jaito-for-the-second-time-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जैतो से दूसरी बार टिकट मिलने पर बाबा फरीद जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे विधायक अमोलक सिंह, मॉडल शहर बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतो से दूसरी बार टिकट मिलने पर बाबा फरीद जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे विधायक अमोलक सिंह, मॉडल शहर बनाने का संकल्प
आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 के लिए जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में फरीदकोट के जैतो विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक अमोलक सिंह को लगातार दूसरी बार पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी की ओर से दोबारा भरोसा जताए जाने पर विधायक अमोलक सिंह रविवार को फरीदकोट स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद जी में नतमस्तक होने पहुंचे और बाबा फरीद जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर विधायक अमोलक सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से उन्हें दूसरी बार जैतो विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने पर वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। इसी खुशी और आभार के साथ वह बाबा फरीद जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा फरीद जी का ओट-आसरा लेकर वह दोबारा लोगों के बीच जाएंगे और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान जैतो विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए गए हैं, जबकि कुछ कार्य अभी अधूरे हैं। यदि उन्हें दोबारा जनता की सेवा करने का अवसर मिलता है तो इन अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उनकी इच्छा है कि जैतो विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में एक मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।