{"_id":"6ae75c3ac554a079cb05b28a","slug":"car-driven-in-agra-with-hooter-and-beacon-number-plate-also-missing-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: हूटर-बत्ती लगाकर दौड़ाई कार, नंबर प्लेट भी नदारद; पुलिस ने बैरियर लगाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: हूटर-बत्ती लगाकर दौड़ाई कार, नंबर प्लेट भी नदारद; पुलिस ने बैरियर लगाकर पकड़ा
Sun, 01 Nov 2026 09:11 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:11 PM IST
सार
आगरा में हूटर और बत्ती लगाकर कार दाैड़ाना चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस का हूटर और बत्ती लगी तेज रफ्तार कार को पुलिस ने बैरियर लगाकर रोका। नंबर प्लेट भी नहीं थी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर को सदर बाजार क्षेत्र में एक निजी कार चालक हूटर और पुलिस लाइट जलाकर तेज गति से गलत दिशा में वाहन चला रहा था। पुलिसकर्मियों ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक नहीं रुका। इसके बाद बैरियर लगाकर कार को रोका गया। जांच में कार की आगे की नंबर प्लेट नहीं मिली। पूछताछ में चालक ने अपने को शनि यादव, निवासी एत्मादपुर बताया है। एसआई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।