{"_id":"6aad92b557221aebce091cd9","slug":"video-married-woman-death-sparks-uproar-by-her-natal-family-murder-alleged-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विवाहिता की माैत पर मायके वालों का हंगामा, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विवाहिता की माैत पर मायके वालों का हंगामा, हत्या का आरोप
आगरा के जैतपुर के चौबेपुरा (कमतरी) गांव में शुक्रवार की शाम छह बजे विवाहिता की अंतिम यात्रा के दाैरान हंगामा हो गया। माैके पर पहुंचे मायके वालों ने आरोप लगाया कि विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। माैके पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार हो सका। 14 साल पहले चौबेपुरा (कमतरी) के संतोष कुमार की शादी वैदपुरा इटावा के चकूपुरा गांव की रेखा के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हर्ष (10) एवं आयू (3) हैं। संतोष कुमार दिल्ली के चन्द्र विहार में रह कर पूजा डेयरी पर काम करता था। पत्नी और बच्चे साथ रहते थे। संतोष कुमार के मुताबिक गृहक्लेश के चलते बृहस्पतिवार को रेखा ने फंदे पर लटक कर जान दी थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार को वह शव लेकर गांव आए थे। लेकिन शव के अंतिम संस्कार से पहले मायके से भाई अनिल कुमार आदि मौके पर आ धमके। उन्होंने शव यात्रा को रोका। शव को सड़क पर रख कर हंगामा शुरू कर दिया। अनिल कुमार ने रेखा को हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। जबकि परिजन फंदे पर लटक कर मौत होने की बात कह रहे थे। अंत्येष्टि रोके जाने एवं हंगामे की सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को सुना और समझाया। पोस्टमार्टम होने के बाद भी हंगामा न रुकने पर जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मायके वालों ने अंतिम संस्कार के लिए शव उठने दिया। मृतका का परिवार मातम में डूबा है। दो बच्चों के सिर से मां का साया छिनने से सभी चिंतित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।