{"_id":"6ac79169ddccf0b7db04b295","slug":"video-major-achievement-for-adrde-indigenous-airship-platform-flown-to-an-altitude-of-21-km-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एडीआरडीई की बड़ी उपलब्धि, 21 किमी ऊंचाई तक उड़ाया स्वदेशी एयरशिप प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एडीआरडीई की बड़ी उपलब्धि, 21 किमी ऊंचाई तक उड़ाया स्वदेशी एयरशिप प्लेटफार्म
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के आगरा स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीआरडीई) ने स्वदेशी हाई एल्टीट्यूड एयरशिप प्लेटफार्म के सफल उड़ान परीक्षण से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एयरशिप प्लेटफार्म 21 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचा और 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर 30 मिनट से अधिक समय तक उड़ता रहा। परीक्षण के बाद इसे सुरक्षित जमीन पर उतार लिया गया। एडीआरडीई लंबे समय तक स्ट्रैटोस्फियर में उड़ान भरने वाले इस हल्के एयरशिप प्लेटफार्म को विकसित कर रहा है। इसमें निगरानी के लिए कैमरे, जीपीएस, ऊंचाई नियंत्रित करने की प्रणाली और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए गए हैं। उड़ान के दौरान ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन पर वीडियो और अन्य आंकड़े लगातार प्राप्त किए गए। एयरशिप प्लेटफार्म का इस्तेमाल लंबे समय तक हवाई निगरानी, सीमावर्ती क्षेत्रों पर नजर रखने और दूर-दराज के इलाकों की निगरानी में किया जा सकता है। इसकी खासियत यह है कि इसे किसी क्षेत्र के ऊपर लंबे समय तक तैनात रखा जा सकता है। परीक्षण में भारतीय वायुसेना, सीईएमआईएलएसी, डीजीसीए, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण समेत अन्य एजेंसियों ने सहयोग किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे स्वदेशी लंबे समय तक उड़ने वाले एयरशिप के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।