{"_id":"6acfadf6c3c4f63b7f0b4197","slug":"video-maharaja-agrasen-procession-taken-out-with-great-fanfare-at-kagarol-in-agra-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के कागाराैल में धूमधाम से निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के कागाराैल में धूमधाम से निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा
आगरा के कागारौल कस्बे में बुधवार को 5150वीं महाराजा अग्रसेन जयंती एवं कस्बे की 50वीं जयंती के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल दर्जनों आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कस्बे के लोगों ने अग्रवाल समाज के लोगों को साफा बांधकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि महेश गोयल पूर्व विधायक ने महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ कागारौल फिलिंग स्टेशन से किया। बैंड-बाजों और खाटू श्याम, राधा कृष्ण, मां दुर्गा सहित दर्जनभर से अधिक आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा कस्बे के खैरागढ़ मार्ग स्थित भोला मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शिव तांडव की झांकी ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। महाराजा अग्रसेन के स्वरूप में प्रदीप सिंघल तथा महारानी माधवी के स्वरूप में उनकी पत्नी पिंकी सिंघल रथ पर विराजमान होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आलोक अग्रवाल, बीपी अग्रवाल, खैरागढ़ चेयरमैन सुधीर गर्ग रहे। जयंती में मुख्य रूप से अध्यक्ष भगवानदास सिंघल, डॉ. सतीश चंद अग्रवाल, शिवकुमार रिंकू गर्ग, एसडीओ हिमांशु गुप्ता रामप्रकाश बंसल, मदनमोहन गोयल, सचिन गोयल, नत्थीलाल सिंघल, अनिल बंसल, डॉ. केके बंसल, राकेश सिंघल, सुरेश चंद गर्ग, विजय गोयल, पीयूष गोयल, अंकित सिंघल, सचिन बंसल सहित अग्रवाल समाज के लोग शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।