{"_id":"6a96dbc3933dda05eb0c526c","slug":"video-lovers-die-by-suicide-at-woman-home-using-dupattas-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, दुपट्टे से लटककर दोनों ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, दुपट्टे से लटककर दोनों ने दे दी जान
आगरा के गांव रहनकलां में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। रविवार रात प्रेम प्रसंग में इंद्रवती उर्फ इंदु (20) और प्रीतम (22) ने आत्महत्या कर ली। प्रेमिका के घर में ही दोनों के शव एक ही कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। हालांकि युवक विवाहित था। इंद्रवती उर्फ इंदु के पिता अमर सिंह रविवार को घर पर नहीं थे। इंदु की मां गीता देवी की छह साल पहले मौत के बाद अमर ने नगला गड़रिया फतेहाबाद निवासी श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। उनसे दो बेटे यश और लवकुश हैं। वह 27 अगस्त को छोटे बेटे को दवा दिलाने के लिए अपनी ससुराल नगला गड़रिया गए थे। उधर, गांव के ही महेंद्र सिंह वर्मा का बेटा प्रीतम एक बाइक-टैक्सी कंपनी में काम करता था। वह रविवार रात को काम पर जाने की कहकर इंदु के घर पहुंच गया। सोमवार सुबह 6:30 बजे इंदु के कमरे में एक बालक गया तो घर की कुंडी खुली थी जबकि मुख्य गेट बाहर से बंद था। उसने दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटके देखे। उसकी चीख सुनकर ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने पहुंचकर शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कमरे में तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मामला प्रेम संबंध में आत्महत्या का है। दोनों के शव एक ही फंदे से लटके मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। शवों का अंतिम संस्कार हो चुका है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती का रिश्ता तय होने से युवक परेशान था। इस पर ही दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।