{"_id":"6ab6750b1332a0e0f309637a","slug":"video-last-rites-of-bjp-mla-chhotelal-verma-in-agra-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पंचतत्व में विलीन भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब; सांसद भी रो पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पंचतत्व में विलीन भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब; सांसद भी रो पड़े
भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा में शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर और पैतृक गांव नगला देवहंस में जुटे। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। अंतिम यात्रा के दौरान सांसद राजकुमार चाहर भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। फतेहाबाद विधान सभा से चार बार विधायक चुने गए छोटेलाल वर्मा ने बृहस्पतिवार की शाम नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की जानकारी मिलते ही समर्थकों और चाहने वालों का उनके आगरा स्थित आवास पर पहुंचना शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आवास पर रखा गया। करीब 11 बजे पार्थिव शरीर को रथ में रखकर पैतृक गांव नगला देवहंस के लिए रवाना किया गया। आगरा से नगला देवहंस तक रास्ते में जगह-जगह बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने नेता को अंतिम विदाई दी। लोगों की भीड़ के कारण अंतिम यात्रा का काफिला कई घंटे बाद गांव पहुंच सका। नगला देवहंस में पहले से ही हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए मौजूद थे। रथ के गांव पहुंचते ही आगरा फतेहाबाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। पैतृक गांव में मकान के पीछे अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। पुलिस गार्द की सलामी के बाद विधायक के सबसे छोटे पुत्र महेंद्र वर्मा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।