फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अगले बरस तू जल्दी आ...': ढोल-नगाड़ों के साथ दी बप्पा को विदाई, भक्ति और उल्लास में डूबे श्रद्धालु; तस्वीरें

Fri, 25 Sep 2026 08:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 25 Sep 2026 08:26 PM IST
सार

गणेश महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को शहर भक्ति और उल्लास में डूबा नजर आया। विभिन्न स्थानों से ढोल-नगाड़ों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गईं। इनमें श्रद्धालु 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे लगाते हुए यमुना घाट तक पहुंचे। 

विज्ञापन
immersion procession was taken out with great fanfare to mark conclusion of Ganesh festival
गणपति को विदाई देने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गणेश महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। बल्केश्वर, सीताराम, हाथी, कैलाश और दशहरा घाटों पर धूमधाम से विघ्नहर्ता गणपति की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली यात्राओं में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारे गूंजते रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद भक्तों ने विघ्नहर्ता को नम आंखों से विदाई दी गई।


 
immersion procession was taken out with great fanfare to mark conclusion of Ganesh festival
गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्रेन से विसर्जित हुई 25 फीट ऊंची मूर्ति
कमला नगर-बल्केश्वर स्थित राजा पोला भाई ग्रुप के 19वें गणेश महोत्सव का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ। मीडिया प्रभारी राजा शर्मा ने बताया कि 25 फीट ऊंची प्रतिमा को बल्केश्वर घाट पर क्रेन की मदद से जलप्रवाह किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इस दौरान आशु जैन, राममोहन शर्मा, मनजीत, इंद्र, पोला, पप्पू और अरविंद उपाध्याय मौजूद रहे।

 
immersion procession was taken out with great fanfare to mark conclusion of Ganesh festival
नाचते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इको-फ्रेंडली गणपति को विदाई
नौलक्खा स्थित तांगा स्टैंड पर श्री मंगलमूर्ति सेवा समिति के 11 दिवसीय उत्सव का समापन हुआ। मिट्टी से निर्मित 24 फीट की इको-फ्रेंडली गणपति को क्रेन के माध्यम से रेपुरा जाट स्थित यमुना में विसर्जित किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
immersion procession was taken out with great fanfare to mark conclusion of Ganesh festival
गणेश प्रतिमा का विसर्जन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पहुंचे। इस दौरान अंशुल सिंह, दिग्विजय नाथ तिवारी, मुकुल, गोल्डी, मयंक, टिंकल, आकाश, राजू, मनीष तोमर, गौरी और मनोज उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
immersion procession was taken out with great fanfare to mark conclusion of Ganesh festival
गोकुलपुरा स्थित प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 1008 दीपकों से महाआरती हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महाआरती के बाद निकली यात्रा
गोकुलपुरा स्थित प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें उत्सव का समापन हुआ। यहां गणेशजी का लड्डू और दूर्वा से सहस्रार्चन व हवन किया गया। इसके बाद भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को 1008 दीपकों से महाआरती हुई। तत्पश्चात, ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा की विसर्जन यात्रा कैलाश घाट पहुंची। महंत पंडित मनीष शर्मा के सानिध्य में विसर्जन संपन्न हुआ। इस अवसर पर रजत अस्थाना, शरद अस्थाना, वैभव शर्मा, यश पंडित, अतुल गौतम, कुणाल गौतम और आशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed