{"_id":"6a6868f8912da28ec80fbf15","slug":"video-jewelry-for-sister-in-laws-baby-shower-stolen-from-sister-in-laws-bag-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाभी के बैग से चोरी हुए ननद की गोद भराई के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाभी के बैग से चोरी हुए ननद की गोद भराई के गहने
बाह। बटेश्वर में ननद की गोद भराई में मिले गहने भाभी के बैग से चोरी हो गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला दिखी, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बटेश्वर में गोद भराई के लिए सोमवार को विक्रमपुर की खुशबू अपने पति शिवप्रताप, सास सूरजमुखी, चचेरी सास पूनम आदि के साथ पहुंची थी। ननद रोशनी की गोद भराई में मिले गहने खुशबू ने अपने बैग में रख लिए थे। खुशबू के पति शिवप्रताप ने पुलिस को बताया कि गोद भराई की रस्म के बाद नसीरपुरा शिकोहाबाद के सुंदरपुरा गांव से आए वरपक्ष के लोग चले गए। उसके बाद बैग को कंधे पर टांग कर ब्रह्मलालजी मंदिर में दर्शन को गई थी। दर्शन के दौरान भीड़ में मौजूद एक महिला ने खुशबू के कंधे पर लटके बैग से सोने की चेन और चांदी की पायल निकाल ली। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर के बाहर निकली खुशबू ने अपना बैग देखा तो उसमें गहने नहीं मिले। इससे घबराई खुशबू फूट-फूट कर रोने लगी। जानकारी पर मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध महिला बैग से आभूषण निकालते हुए बच्ची को लिए हुए दिखी। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान और तलाश में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।