{"_id":"6a94053cf341afd846023b03","slug":"video-husband-hanged-himself-upset-over-his-wife-visiting-her-parents-home-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने फंदा लगाकर दी जान
आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के गांव अयेला की भीम थोक जाटव बस्ती में एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से आहत होकर पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्मघाती कदम से परिवार में मातम छा गया। भीम थोक गांव निवासी 30 वर्षीय महेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी छोटी देवी के अलावा माता-पिता हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को रक्षाबंधन पर महेश का साला लाखन सिंह निवासी दिहोली, धौलपुर अपनी बहन छोटी देवी को विदा कराकर अपने घर ले जाने के लिए आया था। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। महेश के मना करने के बावजूद पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गई। पत्नी के जाने से आहत होकर महेश ने रात में कमरे के अंदर पंखे के हुक से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी परिजन को शनिवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची सैंया पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद से मृतक के पिता प्रेम सिंह और मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।