{"_id":"6aa5175dbf4f72fb7808b2a3","slug":"video-grp-team-honored-by-dgp-for-saving-passengers-life-at-agra-cantt-station-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यात्री की जान बचाने पर जीआरपी टीम को डीजी ने दिया पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यात्री की जान बचाने पर जीआरपी टीम को डीजी ने दिया पुरस्कार
आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर बुधवार को साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आए यात्री की जान बचाने वाली जीआरपी टीम को पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित जीआरपी मुख्यालय में प्रशस्तिपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान यात्री का पैर ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के बीच फंस गया था। चलती ट्रेन की चपेट में आने से वह रेलवे ट्रैक की ओर घिसटने लगा था। प्लेटफाॅर्म ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक अंकुज धामा, मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह और आरक्षी लवकुश ने तत्परता और साहस दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बचा लिया। मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए डीजी रेलवे ने तीनों पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।