{"_id":"6aa55a5719e07f65e00e718b","slug":"two-packets-of-silver-stolen-from-travel-bus-fir-registered-against-bus-operator-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैवल्स बस से दो पैकेट चांदी चोरी: आगरा से वाराणसी भेजा गया था माल, रास्ते में हो गया गायब; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैवल्स बस से दो पैकेट चांदी चोरी: आगरा से वाराणसी भेजा गया था माल, रास्ते में हो गया गायब; एफआईआर दर्ज
Sat, 12 Sep 2026 07:27 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:27 PM IST
सार
आगरा से वाराणसी भेजे गए चांदी के छह पैकेट में से दो गायब हो गए। लॉजिस्टिक कंपनी की ओर से चांदी ट्रैवल्स बस के जरिए भेजी गई थी। मामले में ट्रैवल्स संचालक और कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा से वाराणसी भेजी गई चांदी ट्रैवल्स बस से रास्ते में गायब होने का मामला सामने आया है। एससीएन लॉजिस्टिक के संचालक आजमगढ़ निवासी चंदन सिंह ने रकाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चंदन सिंह ने बालूगंज स्थित संजय ट्रैवल्स के मालिक रॉबिन गुप्ता और कर्मचारी अनिल कुमार पर दो कट्टों के माल में अमानत में खयानत का आरोप लगाया है। बताया है कि उनका एससीएन लॉजिस्टिक कार्यालय चौकाघाट, चेतगंज, वाराणसी में है। आगरा में एससीएम लॉजिस्टिक का कार्यालय गायत्री स्कूल के पास संजय पैलेस के नजदीक है। उनके यहां आगरा के व्यापारी वाराणसी भेजने के लिए प्रति किलोग्राम के हिसाब से माल बुक कराते हैं। आगरा का काम कर्मचारी अमन उर्फ आमिल देखते हैं।
आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को रात 8:24 बजे छह पैकटों में चांदी संजय ट्रैवल्स, बालूगंज में कर्मचारी रिहान अली के नाम से कर्मचारी अनिल कुमार ने बुक की थी। माल 26 अगस्त को सुबह 10 बजे संजय ट्रैवल्स के अंध्रापुर, वाराणसी कार्यालय पहुंचना था। वहां कर्मचारी राहुल, सुनील और अंकित माल लेने पहुंचे तो केवल चार पैकेट मिले। दो पैकेटों का माल नहीं मिला। कई बार बात की पर ट्रैवल्स मालिक रॉबिन गुप्ता और कर्मचारी अनिल कुमार लगातार टालमटोल करते रहे। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैवल्स बस से चांदी भेजने पर सवाल
ट्रैवल्स बसों से चांदी या कीमती माल भेजने में सबसे बड़ा जोखिम सुरक्षित कस्टडी और जवाबदेही का है। बुकिंग के बाद माल किस कर्मचारी को सौंपा गया, किस स्थान पर बस में रखा गया और रास्ते में किसकी निगरानी रही। इनका स्पष्ट रिकॉर्ड न होने पर विवाद की स्थिति में जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे मामलों में बीमा, अधिकृत लॉजिस्टिक सेवा और पूरी रसीद के साथ माल भेजना अधिक सुरक्षित विकल्प है।
आगरा में पहले भी सामने आए मामले
जुलाई 2026: आगरा के सराफ की करीब 36 लाख रुपये की चांदी की पायल कोरियर से चंडीगढ़ भेजी गई थी, जो रास्ते में गायब हो गई। कोरियर कंपनी संचालक पर मुकदमा दर्ज हुआ।
1 सितंबर 2026: आगरा में सैंया टोल पर राधिका ट्रेवल्स की बस से करीब 225 किलो चांदी पकड़ी गई। इसमें 143 किलो के बिल मिले, जबकि 82 किलो चांदी लावारिस बताई गई।
2022: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर कूरियर कर्मचारी से 200 किलो चांदी और एक लाख रुपये की लूट हुई थी।
2017: एत्मादपुर के पास बस में जा रहे कूरियर से 80 किलो चांदी बंदूक के बल पर लूट ली गई थी।