{"_id":"6ae743dfd2a62ee4d30127a6","slug":"video-four-members-of-gang-that-robbed-bikes-in-agra-arrested-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में बाइक लूटने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में बाइक लूटने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
आगरा के सदर बाजार पुलिस, सर्विलांस और एसओजी नगर जोन की संयुक्त टीम ने नैनाना जाट मोड़ पर बाइक लूट के चार आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से लूटी बाइक और वारदात में इस्तेमाल मथुरा से चोरी की बाइक मिली है। एडिशनल डीसीपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि 24 अक्तूबर को राजेश शर्मा से नैनाना जाट तिराहे पर तीन बाइक सवारों ने बाइक लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई। 31 अक्तूबर को रोहता नहर चौराहे से आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में दादू उर्फ डीके (निवासी राजाखेड़ा, धौलपुर), करन (निवासी गढ़ी गुलाबी, इरादतनगर), करन (निवासी कुर्राचित्तरपुर, इरादतनगर) और पंकज (निवासी गोपालपुरा, राजाखेड़ा) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी, छिनैती और लूट की वारदातें स्वीकार कीं। करन पर पांच और दादू पर दो मामले दर्ज होने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।