{"_id":"6ac7915a248d9f6927091c8e","slug":"video-focus-on-urban-development-at-mayor-in-council-meeting-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महापौर परिषद की बैठक में नगरीय विकास पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महापौर परिषद की बैठक में नगरीय विकास पर जोर
अखिल भारतीय महापौर परिषद की 118वीं बैठक में नगरीय विकास और नगर निकायों के सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने महापौरों के अनुभवों को नीतियों में शामिल करने की पैरवी की। उन्होंने समान पांच साल का कार्यकाल, स्पष्ट अधिकार और 74वें संविधान संशोधन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। चंडीगढ़ में हुई दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया। नवीन जैन और परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु बाला गुप्ता ने उनके साथ दीप प्रज्वलित किया। नवीन जैन ने कहा कि नगर निकायों को पर्याप्त संसाधन, अधिकार और तकनीकी सहयोग मिलना जरूरी है। इस बैठक में देशभर के महापौर और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी और किरण खेर प्रमुख थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।