Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Religious Tensions Escalate of Karthigai Deepam, Drones Banned Over Hill State Moves Supreme court

तमिलनाडु: कार्तिगई दीपम से पहले धार्मिक विवाद बढ़ा, पहाड़ी पर ड्रोन उड़ाने पर रोक; सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

Mon, 23 Nov 2026 06:04 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 23 Nov 2026 06:04 PM IST
सार

तमिलनाडु के तिरुपरनकुंद्रम में कार्तिगई दीपम उत्सव से पहले दीपथून पर दीप जलाने को लेकर विवाद गहरा गया है। सुप्रीम कोर्ट की एक बार की अनुमति के खिलाफ राज्य सरकार पुनर्विचार याचिका लेकर पहुंची है। पुलिस ने पहाड़ी को रेड जोन घोषित कर ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है। आखिर दीपथून पर दीप जलाने का विवाद क्या है? इस पहाड़ी पर धार्मिक अधिकारों की लड़ाई कितनी पुरानी है? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Tamil Nadu Religious Tensions Escalate of Karthigai Deepam, Drones Banned Over Hill State Moves Supreme court
तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंची? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम उत्सव से पहले धार्मिक और कानूनी विवाद फिर तेज हो गया है। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहाड़ी के पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर दीप जलाने का मामला गरमाया हुआ है, तो दूसरी तरफ राज्य सरकार ने इस आदेश पर पुनर्विचार की मांग की है। इसी बीच मदुरै पुलिस ने 23 और 24 नवंबर को पहाड़ी और आसपास के इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया है।

विज्ञापन


पहाड़ी पर दीप जलाने को लेकर क्या है विवाद?
कार्तिगई दीपम उत्सव 24 नवंबर को मनाया जाना है। विवाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ दीपथून पर दीप जलाने को लेकर है। 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इसे एक बार के लिए अनुमति दी थी। अदालत ने स्पष्ट किया था कि दीप जलाने का काम सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर देवस्थानम की ओर से अधिकृत लोगों और सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में ही होगा। हालांकि, तमिलनाडु सरकार का कहना है कि दीपथून पर दीप जलाने की कोई प्रमाणित ऐतिहासिक या पारंपरिक प्रथा दर्ज नहीं है। सरकार ने सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंची?
मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर के अंतरिम आदेश पर पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। यह याचिका 21 नवंबर को राज्य के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग ने दाखिल की। सरकार का तर्क है कि दीपथून पर दीप जलाने की परंपरा का कोई ऐतिहासिक रिकॉर्ड नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी साफ किया था कि इस बार दी गई अनुमति को भविष्य के वर्षों में किसी स्थायी धार्मिक या पारंपरिक अधिकार के रूप में नहीं माना जाएगा। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के 6 जनवरी के फैसले के प्रभावी हिस्सों पर भी रोक लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी पर धार्मिक विवाद का इतिहास क्या है?
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर एक तरफ अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी गुफा मंदिर है, जबकि पहाड़ी के शिखर पर सूफी संत सिकंदर बदुशा की दरगाह स्थित है। इस पहाड़ी पर धार्मिक अधिकारों को लेकर विवाद करीब एक सदी पुराना है। मंदिर देवस्थानम ने 1920 में पूरी पहाड़ी पर मालिकाना हक का दावा करते हुए मुकदमा दायर किया था। 1923 के अदालती फैसले में पहाड़ी का अधिकार दोनों समुदायों के बीच बांटा गया। मंदिर को पहाड़ी के अधिकतर खुले हिस्से और श्रद्धालुओं के रास्ते का अधिकार मिला, जबकि शिखर, मस्जिद परिसर, नेल्लिथोप और मस्जिद तक जाने वाली सीढ़ियां मुस्लिम समुदाय के हिस्से में आईं। 1996 में मद्रास हाईकोर्ट ने दीप जलाने के लिए पहाड़ी की निचली ढलान पर उचिपिल्लैयार मंदिर के पास वैकल्पिक स्थान तय किया था। इसके बाद कई दशकों तक दीप मंडपम में ही दीप जलाया जाता रहा।


उत्सव से पहले पुलिस ने क्या सुरक्षा इंतजाम किए?
मदुरै के पुलिस आयुक्त राजेंद्रन ने 23 और 24 नवंबर को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन और मानवरहित हवाई वाहनों के संचालन पर रोक लगाई है। ड्रोन नियम, 2016 के नियम 24 के तहत पहाड़ी के शिखर, गिरिवलम मार्ग, प्रवेश द्वार से 16 स्तंभ मंडपम तक की सड़क और पहाड़ी की तलहटी के आसपास के हिस्से को रेड जोन घोषित किया गया है। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरी काम के लिए ड्रोन इस्तेमाल करने वालों को पहले संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने दीप जलाने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा देने का निर्देश दिया है। जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार से सीआरपीएफ की तैनाती करने को भी कहा गया है। वहीं, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के लिए विजय सरकार की आलोचना की है और इसे हिंदू विरोधी रुख बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed