{"_id":"6ab4d7702c4fce1cb6057a0f","slug":"video-farmers-to-get-loans-up-to-rs6-lakh-at-6-interest-under-up-scheme-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किसानों को 6 फीसदी ब्याज पर छह लाख तक का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किसानों को 6 फीसदी ब्याज पर छह लाख तक का ऋण
आगरा। विकास भवन में बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु और सीमांत किसानों के लिए छह लाख रुपये तक के ऋण की घोषणा की। यह ऋण 11 के बजाय छह फीसदी ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान समय पर ऋण की किस्त चुकाएंगे, उन्हें सरकार से अनुदान दिया जाएगा। ऋण स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना से किसान सशक्त और समृद्ध होंगे। इस ऋण से किसानों को खेती के लिए आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने और अन्य कार्यों में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी, डीआर सहकारिता आदित्य दुबे, एआर सहकारिता सतीश कुमार और एलडीबी आरएम भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।