फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Dies After Accident While Being Taken to Police Station by Constables

यूपी: प्रेमलता की मौत के बाद आगरा पुलिस से ये पांच सवाल, आधी रात उसे थाने क्यों ले जा रहे थे सिपाही?

Thu, 24 Sep 2026 09:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 09:27 AM IST
सार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में चीता मोबाइल के दो सिपाहियों के साथ हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के बेटे ने आरोप लगाया कि सिपाही बाइक की किस्त बकाया होने की बात कहकर मां को आधी रात कार से थाने ले जा रहे थे और उनके साथ महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थी।

विज्ञापन
Woman Dies After Accident While Being Taken to Police Station by Constables
प्रेमलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 आगरा-हाथरस हाईवे पर खंदाैली क्षेत्र में हादसे का शिकार हुए चीता मोबाइल के सिपाहियों के साथ एक महिला भी थी। कार में टक्कर लगने के बाद तीनों गंभीर घायल हो गए थे। एक सिपाही की माैके पर ही मृत्यु हो गई थी जबकि दूसरा सिपाही और महिला गंभीर घायल हुए थे। बुधवार को महिला ने भी इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि मां को बिना महिला पुलिसकर्मी के सिपाही बाइक की किस्त बकाया के नाम पर थाने ले जा रहे थे।
विज्ञापन


 

19 सितंबर की आधी रात बाद घटना हुई थी। थाना खंदाैली के सिपाही हर्ष तोमर की मृत्यु हुई थी जबकि हरीश शर्मा घायल हो गए थे। दोनों चीता मोबाइल पर तैनात थे। वह खाना खाने गए थे। रात में कार से वापस आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। अब गांव नेकपुर निवासी 17 वर्षीय यश ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका कहना है कि मां प्रेमलता की बुधवार रात को एसएन मेडिकल कालेज में इलाज के दाैरान मृत्यु हो गई। पिता धर्मवीर की पांच साल पहले ही मृत्यु हो गई थी। अब घर में 9 साल की बहन पायल ही है। हादसे का शिकार होने वाले दोनों सिपाही रात 11 बजे उसके घर पहुंचे थे। मां से बाइक की किस्त नहीं चुकाने की बात कही। सिपाही अपने साथ कार में बैठाकर ले जाने लगे। विरोध करने पर भी नहीं माने। उनके साथ महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थीं। बाइक 2025 में खरीदी थी। वह सात महीने से किस्त नहीं दे पाई थीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

 
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि कार में पुलिसकर्मियों के साथ महिला के भी होने की बात सामने आई है। महिला को पुलिसकर्मियों ने क्यों पकड़ा था? इसकी जांच कराई जाएगी। घायल सिपाही के ठीक होने पर पूछताछ की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


 

उठ रहे सवाल
. आखिर सिपाही आधी रात महिला को पकड़कर क्यों ले गए?
. सिपाहियों के हादसे के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई या नहीं?

. पुलिसकर्मी घर आए तो महिला पुलिसकर्मी को क्यों नहीं लेकर आए?
. बाइक की किस्त न जमा होने के मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज थी या नहीं।

. महिला का कोई वारंट नहीं था तो पुलिस ने क्यों पकड़ा?

 

अब काैन बनेगा सहारा
यश के मुताबिक, पिता धर्मवीर की माैत के बाद मां ही किसी तरह घर का खर्च चला रही थीं। अब मां की मौत के बाद परिवार में दोनों भाई-बहन ही रह गए हैं। अब कैसे पालन-पोषण और पढ़ाई-कर पाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed