{"_id":"6a96dba737da16d8810a8bdc","slug":"video-family-of-coaching-operator-found-dead-at-home-remains-untraced-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में मृत मिले कोचिंग संचालक के परिजन का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में मृत मिले कोचिंग संचालक के परिजन का नहीं चला पता
आगरा के आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-10 में मकान में आग लगने से मृत कोचिंग संचालक के परिजन के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस को घटनास्थल से एक आधार कार्ड मिला था जिसमें विनय बोस लिखा था। उससे भी कुछ खास हासिल नहीं हुआ। आधार कार्ड पर पता मोदी कांप्लेक्स, निकट कार्मल स्कूल, जगतपुर, छत्तीसगढ़ लिखा हुआ था। इस बारे में वहां की पुलिस से जानकारी ली गई लेकिन नाम और पते के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। सेक्टर-10 में कृपाल सिंह का मकान है। फरवरी से 68 वर्षीय विनय बोस और उनके भाई सुनील बोस मकान में किराए पर रहे थे। दोनों कोचिंग चलाते थे। विनय लकवाग्रस्त थे। सुनील रक्षाबंधन पर घर गए थे। रविवार सुबह मकान में आग लग गई थी। इसमें विनय की मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु दम घुटने से होने की आशंका है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृतक के भाई का मोबाइल नंबर मिलाया। वह 26 अगस्त बंद है। अब दोनों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उनके परिजन के बारे में पता किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।