{"_id":"694409f42f22c023b90f76ec","slug":"video-fake-drug-medicine-mastermind-arrested-by-police-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नकली दवा सिंडिकेट...पुडुचेरी से सरगना गिरफ्तार, करोड़ों की दवाएं की थी सप्लाई; पूछताछ में खुलेंगे कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नकली दवा सिंडिकेट...पुडुचेरी से सरगना गिरफ्तार, करोड़ों की दवाएं की थी सप्लाई; पूछताछ में खुलेंगे कई राज
नकली दवाओं के सिंडिकेट से जुड़े बड़े सप्लायर पुडुचेरी के एके राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस उसे पुडुचेरी से ट्रांजिट रिमांड पर आगरा ले आई। कोर्ट में पेश करने पर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पूर्व में हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल को जेल भेजा गया था। अगस्त माह में कोतवाली क्षेत्र में नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था। आगरा कैंट से आई दवाओं से भरे टैंपो को एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम ने पकड़ा था। इस दाैरान एक करोड़ की रिश्वत देने के आरोप में हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल को पकड़ा गया। उसे कोर्ट में पेश करने पर जेल भेज दिया गया था। इस मामले में टीम ने कई दिन तक जांच की थी। तीन प्राथमिकी भी थाना कोतवाली और एमएम गेट में दर्ज कराई गईं। जांच में पता चला था कि पुडुचेरी से नकली दवाएं मंगाई जाती हैं। आगरा के बाद लखनऊ तक सप्लाई की जाती है। लखनऊ की तीन फर्मों के नाम भी सामने आए थे। इस पर एसटीएफ ने छानबीन की थी। इसमें पुडुचेरी के एके राणा का नाम भी सामने आया था। वह नकली दवाओं के सिंडिकेट का सरगना बताया गया है। पिछले दिनों पुडुचेरी पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था। कार्रवाई में करोड़ों रुपये की दवाएं भी बरामद की थी। वह पैकेजिंग प्लांट से दवाओं को भेजता था। वह दवाओं को पुडुचेरी से मंगवाता था। प्लांट को सील कर दिया गया था। एके राणा के पकड़े जाने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने बी वारंट के लिए प्रार्थनापत्र दिया। मगर आरोपी एके राणा को जमानत मिल गई थी। बाद में उसे आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर दो दिन पहले आगरा ले आया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।