{"_id":"6aae9d09623dc9148a03ba85","slug":"video-driver-absconds-with-232-kg-copper-after-gaining-employer-trust-case-filed-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भरोसे में लेकर 2.32 क्विंटल तांबा ले गया चालक, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भरोसे में लेकर 2.32 क्विंटल तांबा ले गया चालक, प्राथमिकी दर्ज
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक कारोबारी ने अपने चालक पर 2.32 क्विंटल तांबा चोरी करने का आरोप लगाया है। चालक ने भरोसे का फायदा उठाकर यह वारदात की। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेलीपाड़ा निवासी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चालक लक्ष्मण कुशवाह पांच साल से उनकी दुकान पर काम कर रहा था। तीन सितंबर को लक्ष्मण ने घर का सामान शिफ्ट करने के बहाने उनका लोडर मांगा। वह लोडर लेकर मोहम्मद नगर स्थित दीनदयाल की दुकान पर पहुंचा। वहां उसने उनका नाम लेकर दुकानदार से करीब 2.32 क्विंटल पुराना तांबा लोडर में लोड कराया। इसके बाद वह तांबा लेकर चला गया। अगले दिन चालक ने लोडर घर पर खड़ी कर दी और खाना खाने की बात कहकर जाने के बाद अब तक नहीं लौटा। 5 सितंबर को दुकानदार से जानकारी मिलने पर तांबा चोरी होने का पता चला। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।