{"_id":"6aa7dbc248215a68230bdb09","slug":"video-dr-rajnish-mishra-becomes-president-of-ima-agra-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आईएमए आगरा की कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, डॉ. रजनीश मिश्रा बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आईएमए आगरा की कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, डॉ. रजनीश मिश्रा बने अध्यक्ष
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आगरा शाखा में पहली बार अनूठी पहल हुई। पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध तय हो गई है। डॉ. रजनीश मिश्रा निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव डॉ. मुकेश भारद्वाज सचिव और डॉ. करण रावत कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। इनका जल्द शपथ ग्रहण कराया जाएगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि 2026-27 सत्र की कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई है। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। कुछ पदों पर विरोध था, जिन पर भी सहमति बन गई है। इसमें राज्य कार्यकारिणी और वर्किंग कमेटी में 34-34 सदस्य हैं। अध्यक्ष आईएमए-एएमएस के एक पद के लिए डॉ. सीआर रावत और डॉ. योगेश सिंघल दावेदार हैं। इन दोनों में भी सहमति बना ली जाएगी। अब 27 को होने वाले मतदान की जरूरत नहीं है। चुनाव कार्यकारिणी में डॉ. ओपी यादव, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. अनूप दीक्षित ने देर शाम कार्यकारिणी पर मुहर लगाकर आईएमए भवन पर सूची चस्पा कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।