फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Principal brutally beats Class seven student in UP student arm broken

वीडियो: यूपी में सातवीं के छात्र को प्रिंसिपल ने बेरहमी से पीटा, हाथ टूटा; इस बात से आगबबूला हुए थे गुरु जी

Mon, 14 Sep 2026 10:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अछनेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, अछनेरा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 14 Sep 2026 10:53 PM IST
सार

पिता महेश ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा कंपोजिट विद्यालय धर्मपुरा (सांथा) में कक्षा सात का छात्र है। 8 सितंबर को वह अपनी कक्षा में और बिना अनुमति वह शौच के लिए चला गया। इस बात से विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज कुमार अपना आपा खो बैठे और छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Principal brutally beats Class seven student in UP student arm broken
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा स्थित अछनेरा के ग्राम सांथा स्थित कंपोजिट विद्यालय धर्मपुरा में कथा सात के विद्यार्थी की डंडे से बेरहमी से पिटाई और हाथ में फ्रैक्चर का मामला मामला सामने आया। उसका कसूर इतना था कि वह बिना अनुमति शौच के लिए चला गया था। वहीं इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पिता और पीड़ित पुत्र छह दिन तक थाने और चौकी के चक्कर काटते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में मामले की शिकायत डीसीपी वेस्ट से किए जाने पर सोमवार पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिना अनुमति के चला गया था शौच
पिता महेश ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा कंपोजिट विद्यालय धर्मपुरा (सांथा) में कक्षा सात का छात्र है। 8 सितंबर को वह अपनी कक्षा में और बिना अनुमति वह शौच के लिए चला गया। इस बात से विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज कुमार अपना आपा खो बैठे और छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान गिर जाने से बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन चक्कर लगाने के बाद शिकायत की पुलिस ने दर्ज
मामले की जानकारी के बाद वह पुलिस में शिकायत के लिए पहुंचे। छह दिन तक चक्कर लगवाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद सोमवार को उन्होंने मामले की शिकायत डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार से की। उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में कार्यवाहक प्रधानाचार्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन नंबर स्विचऑफ था।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
बच्चे के परिजन आकर मिले थे। उन्होंने कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर पिटाई का आरोप लगाया था। इस आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए है। मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -आदित्य कुमार, डीसीपी वेस्ट

कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गई। उसके बाद सोमवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। - शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा

प्रकरण बेहद गंभीर है। फिलहाल पुलिस मामले की कानूनी जांच कर रही है। पुलिस की रिपोर्ट और कार्रवाई के आधार पर विभाग के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सौरभ आनंद, खंड शिक्षा अधिकारी, फतेहपुर सीकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed