{"_id":"6acf9399aa788af8760c57fd","slug":"video-digambar-jain-chariot-procession-taken-out-with-great-fanfare-in-barhan-in-agra-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के बरहन में धूमधाम से निकाली गई दिगम्बर जैन रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के बरहन में धूमधाम से निकाली गई दिगम्बर जैन रथयात्रा
आगरा के बरहन कस्बे के नजदीक गांव सराय जयराम में बुधवार को दिगम्बर जैन रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा सुबह 11 बजे श्री पदमावती पुरवाल आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर सराय जयराम से प्रारम्भ हुई जो परिक्रमा मार्ग से गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर में पुनः प्रवेश कर समाप्त हुई। जहां श्रीजी का अभिषेक के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रथयात्रा में रथ पर श्री 1008 शीतलनाथ भगवान की प्रतिमा को विराजमान किया गया था। अरुण कुमार जैन, कोषाध्यक्ष विजय कुमार जैन, आनंद कुमार जैन, राजपाल जैन, यतीन्द्र कुमार जैन, विपिन कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, डाॅ. सुभाष चन्द्र जैन आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।