{"_id":"6acf45650f56b932e70a08e4","slug":"video-sai-baba-samadhi-diwas-shobhayatra-solan-mall-road-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन के मालरोड पर साईं बाबा के समाधि दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह लगे भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के मालरोड पर साईं बाबा के समाधि दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह लगे भंडारे
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:33 PM IST
Link Copied
शिरडी साईं मंदिर सोलन की ओर से साईं बाबा के समाधि दिवस पर मालरोड पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में साईं बाबा के साथ भगवान गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल रहीं।
शोभायात्रा के दौरान मालरोड पर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने लोगों से साईं बाबा के बताए मार्ग पर चलने और उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
समाधि दिवस के अवसर पर मालरोड पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया। लोगों ने भंडारों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।