Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Plot to usurp land using a fake Aadhaar card: Accused, absconding for two years, arrested from Saharanpur
{"_id":"6acf463b250b8123e2012346","slug":"video-plot-to-usurp-land-using-a-fake-aadhaar-card-accused-absconding-for-two-years-arrested-from-saharanpur-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्जी आधार कार्ड से जमीन हड़पने की साजिश, दो साल से फरार आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आधार कार्ड से जमीन हड़पने की साजिश, दो साल से फरार आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार
Renu Saklani
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:37 PM IST
Link Copied
जमीन धोखाधड़ी के मामले में विकासनगर पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी उदित कुमार वर्मा को सहारनपुर के मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने हरियाणा निवासी जमीन के असली मालिक अरुण कुमार की जगह खुद को पेश कर फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर जमीन के कागज तैयार करवाए थे। पुलिस ने नेटग्रिड पोर्टल की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद, हरियाणा निवासी अरुण कुमार ने 28 जून 2024 को कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुबचन निवासी विकासनगर, मनुष निवासी ढकरानी, कमल सिंह निवासी बंशीपुर ढकरानी, चमन कुमार निवासी बाबूगढ़ विकासनगर और पूरण सिंह निवासी सदर बाजार सहारनपुर ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनकी जमीन के दस्तावेज तैयार किए और जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।