{"_id":"6aa129cab20699a0f9046d4f","slug":"video-college-operators-nephew-seeks-surrender-before-juvenile-justice-board-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कॉलेज संचालक के भतीजे ने किशोर न्याय बोर्ड में दिया समर्पण प्रार्थनापत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कॉलेज संचालक के भतीजे ने किशोर न्याय बोर्ड में दिया समर्पण प्रार्थनापत्र
आगरा। एकता थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी (इंटर काॅलेज के संचालक का भतीजा) समर्पण की तैयारी में है। उसने किशोर न्याय बोर्ड में प्रार्थनापत्र दिया है। हाईस्कूल के प्रमाणपत्र लगाकर खुद के नाबालिग होने का दावा किया है। बोर्ड ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
मामले में 14 दिन पहले प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। किशोरी की मां का आरोप है कि बेटी को आरोपी 19 जुलाई की रात एक बजे घर से धमकाकर ले गया था। दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। ब्लैकमेल करने लगा, मना करने पर वायरल कर दिया। पुलिस आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित परिजन ने आरोपी के बालिग होने की बात कही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।