{"_id":"6a9867fcadb4b2eeb50a1387","slug":"video-car-overturns-after-collision-with-another-car-on-agra-lucknow-expressway-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से पलटी दूसरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से पलटी दूसरी कार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात डायवर्जन के पास टायर फटने से खड़ी कार में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पलट गई। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गया। हादसा सोमवार रात करीब 1:50 बजे हुआ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 23.100 पर डायवर्जन के पास एक कार का टायर फट गया था। कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान दिल्ली से इटावा जा रहे आनंद चौहान पुत्र महेंद्र निवासी मुख्य मवाना रोड, प्रहलादपुर बांगर, दिल्ली की कार ने खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार पलट गई। गनीमत रही कि कार सवार को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया टीम ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।