फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी 2026: कान्हा के झूलों और बांसुरी से सजे बाजार, मथुरा-राजकोट-नाथद्वारा से आई पोशाक; देखें तस्वीरें

Thu, 03 Sep 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 10:02 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आगरा के रावतपाड़ा और राजामंडी बाजारों में रौनक बढ़ गई है और पोशाक, मुकुट, झूले व शृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मथुरा, राजकोट और नाथद्वारा से विशेष सामान मंगाया गया है, जबकि लड्डू गोपाल की पोशाक पांच रुपये से 600 रुपये और मुकुट पांच से 300 रुपये तक उपलब्ध हैं।
 

विज्ञापन
Markets Decked Up for Janmashtami, Special Kanha Outfits Arrive from Mathura, Rajkot and Nathdwara
कान्हा की पोशाक - फोटो : अमर उजाला
कान्हा के स्वागत के लिए शहर के प्रमुख बाजार सज चुके हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी। पोशाक, मुकुट, झूले और अन्य आभूषणों को खरीदने के लिए दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रावतपाड़ा और राजामंडी जैसे मुख्य बाजारों में बुधवार को दिनभर रौनक रही।
Markets Decked Up for Janmashtami, Special Kanha Outfits Arrive from Mathura, Rajkot and Nathdwara
कान्हा की पोशाक - फोटो : अमर उजाला
रावतपाड़ा में विक्रेता रजत गर्ग ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व की तैयारी तीन महीने पहले ही शुरू कर दी जाती है। लड्डू गोपाल की पोशाक और मुकुट के ऑर्डर काफी समय पहले दे दिए जाते हैं। अधिकतर सामान मथुरा से आता है। इसके अलावा राजकोट, नाथद्वारा और स्थानीय क्षेत्र से भी विशेष पोशाकें व शृंगार सामग्री मंगाई जाती हैं। लड्डू गोपाल के लिए 5 रुपये से लेकर 600 रुपये तक की पोशाकें हैं। साथ ही 5 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक के सुंदर मुकुट भी उपलब्ध हैं।
 
Markets Decked Up for Janmashtami, Special Kanha Outfits Arrive from Mathura, Rajkot and Nathdwara
कान्हा की पोशाक - फोटो : अमर उजाला
राजामंडी के विक्रेता संजय जैसवानी ने बताया कि भगवान के शृंगार का पूरा विशेष सेट भी दुकानों पर मिल रहा है। लगभग 100 रुपये के इस सेट में कान्हा के लिए कुंडल, कंगन, गले का हार, बांसुरी और मोरपंख शामिल हैं। इसकी काफी मांग है। महिलाएं अपने छोटे बच्चों को कान्हा के रूप में सजाने के लिए भी सामग्री खरीदने आ रही हैं। बच्चों की कान्हा वाली पोशाक, बांसुरी और मुकुट की काफी बिक्री हो रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Markets Decked Up for Janmashtami, Special Kanha Outfits Arrive from Mathura, Rajkot and Nathdwara
कान्हा की पोशाक - फोटो : अमर उजाला
बेटे की यह पहली जन्माष्टमी
बिचपुरी निवासी सविता का कहना है कि बेटे की यह पहली जन्माष्टमी है। उसे पहली बार कान्हा का रूप दूंगी, जिसके लिए पोशाक, मुकुट और बांसुरी खरीदी है। घर में लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना कर त्योहार धूमधाम से मनाएंगे। 

 
विज्ञापन
Markets Decked Up for Janmashtami, Special Kanha Outfits Arrive from Mathura, Rajkot and Nathdwara
कान्हा की पोशाक - फोटो : अमर उजाला
मंटोला निवासी पूजा ने कहा कि बच्चे की पहली जन्माष्टमी को यादगार बनाने की तैयारी की है। लड्डू गोपाल की पूजा के साथ-साथ बेटे का केक काटकर जन्माष्टमी का उत्सव मनाएंगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed