{"_id":"6aa5176768ae0bed790c529e","slug":"video-brics-summit-changes-train-timings-several-agra-trains-to-run-late-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ब्रिक्स सम्मेलन के कारण ट्रेनों का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ब्रिक्स सम्मेलन के कारण ट्रेनों का समय बदला
आगरा। दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के कारण दिल्ली क्षेत्र में ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसका असर आगरा से चलने और आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। शुक्रवार को नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी 20 मिनट देरी से चली। 12 सितंबर को आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस 15 मिनट लेट रहेगी और 13 सितंबर को आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी 40 मिनट देरी से चलेगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव की सूची जारी की है। 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस आगरा कैंट से चलती है। 14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी भी प्रभावित होगी। वहीं 14212 नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी शुक्रवार को 20 मिनट देरी से चली। यात्री सफर से पहले ट्रेनों की स्थिति जांच लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।