{"_id":"6877b38d40bd36df130e0bdb","slug":"video-brave-soldiers-were-honored-under-the-ghar-ghar-shaurya-samman-mahotsav-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर-घर शौर्य सम्मान महोत्सव...कारगिल युद्ध के जांबाजों को किया याद, परिजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर-घर शौर्य सम्मान महोत्सव...कारगिल युद्ध के जांबाजों को किया याद, परिजनों को किया सम्मानित
भारतीय सेना द्वारा 26वां कारगिल विजय दिवस सामारोह 26 जुलाई को मनाने जा रही है। इससे पूर्व कारगिल युद्ध के जांबाज योद्धाओं के परिवारों को सम्मानित करने के लिए 'घर-घर शौर्य सम्मान महोत्सव' आयोजित किया जा रहा हैं। इस महोत्सव के अंतर्गत घर-घर जाकर शहीदों के परिजनों को सम्मान पत्र, वेलफेयर बुक तथा स्मृति चिह्न भेंट किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय सेना की ओर से नायब सूबेदार राजेश सिंह तथा हवलदार लक्ष्मण अंसुंदी द्वारा आगरा में रोहता बाग स्थित गणपति एन्क्लेव में जांबाज सिपाही उदय सिंह के बड़े भाई दरब सिंह यादव को सम्मानित किया गया। परिजनों से संवाद करके उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान परिजनों की आवश्यकताओं के निराकरण के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।