फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeeper attacked on yougman with knife after online payment was made for Chhole Kulche

ऑनलाइन भुगतान पर चाकू से हमला: छोले-कुलचे खाने पर मोबाइल से पेमेंट करना पड़ा भारी, दुकानदार ने किया लहूलुहान

Sun, 23 Aug 2026 03:30 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 23 Aug 2026 03:30 PM IST
सार

छोले-कुलचे खाने के बाद युवक को मोबाइल से पेमेंट करना भारी पड़ गया। दुकानदार ने चाकू से युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Shopkeeper attacked on yougman with knife after online payment was made for Chhole Kulche
युवक पर चाकू से हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के प्रतापपुरा स्थित चौपाटी में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान छोले-कुलचे की दुकान पर मौजूद दुकानदार ने एक ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन


एक युवक  छोले-कुलचे खाने के लिए दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि ऑनलाइन भुगतान के दाैरान ग्राहक की ओर से गलती से निर्धारित रकम से अधिक रुपये ट्रांसफर हो गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे ग्राहक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed