फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran discovers new gas field in Southern Fars Province, says Oil minister Paknejad

ईरान का दावा: खोज निकाला नया गैस भंडार, 15 साल तक होगी आपूर्ति; तेल मंत्री ने क्या बताया?

Mon, 24 Aug 2026 01:53 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, तेहरान।
एएनआई, तेहरान। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Aug 2026 01:53 AM IST
सार

ईरान ने दक्षिणी फार्स प्रांत में करीब 7,500 अरब घन फीट गैस वाला नया क्षेत्र खोजने का दावा किया है। दावे के मुताबिक, इससे करीब 5,700 अरब घन फीट गैस निकाली जा सकती है व 15 साल तक गैस की आपूर्ति होने का दावा है, ईरान के नेताओं और पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या कहा?

विज्ञापन
Iran discovers new gas field in Southern Fars Province, says Oil minister Paknejad
ईरान के तेल मंत्री मोहसिन पाकनेजाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई/प्रेस टीवी

विस्तार

ईरान ने दक्षिणी फार्स प्रांत में एक नया गैस क्षेत्र खोजने का दावा किया है। ईरान के तेल मंत्री मोहसिन पाकनेजाद ने यह जानकारी दी। ईरानी समाचार एजेंसी आईआरआईबी के मुताबिक, इस नए गैस क्षेत्र में करीब 7,500 अरब घन फीट गैस होने का अनुमान है।
विज्ञापन


पाकनेजाद ने रविवार को कहा कि 7,500 अरब घन फीट गैस की खोज हुई है। उन्होंने बताया कि 73 प्रतिशत गैस निकाली जा सकती है। इसके हिसाब से करीब 5,700 अरब घन फीट गैस निकालना संभव है। उन्होंने दावा किया कि यह मात्रा दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र के एक ब्लॉक के बराबर है और इससे 15 साल तक गैस की आपूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन


पाकनेजाद ने कहा कि नई खोजी गई 'स्वीट गैस' है। इसका मतलब है कि इसमें सल्फर जैसी अशुद्धियां कम होती हैं। इससे गैस क्षेत्र को विकसित करने और संचालित करने की लागत कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस खोज में गैस कंडेनसेट भी मिला है। यह गैस के साथ निकलने वाला एक तरह का तरल ईंधन होता है। पाकनेजाद ने कहा कि इससे ईरान को अरबों डॉलर की नई संपत्ति मिल सकती है।

ईरान के पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या कहा?
इस बीच, शनिवार को ईरान के पेट्रोलियम मंत्रालय की समाचार एजेंसी सना ने दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र की फेज-14 रिफाइनरी को लेकर जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, यहां उत्पादन क्षमता बहाल करने का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके ईरानी कैलेंडर वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: चीन: कैब बुक करते ही आती है स्मार्ट कार, मशीन से कट जाते हैं पैसे: AI ने कैसे बदली रोजमर्रा की जिंदगी?

12 दिन की जंग के दौरान हुआ था रिफाइनरी पर हमला?
पार्स ऑयल एंड गैस कंपनी के प्रमुख तुराज देहघानी ने बताया कि रिफाइनरी पर '12 दिन के युद्ध' के दौरान हमला हुआ था। इसके तुरंत बाद दोबारा निर्माण का काम शुरू कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी की तीन क्षतिग्रस्त उत्पादन इकाइयों को 10 दिन से भी कम समय में फिर से चालू कर दिया गया।


देहघानी ने कहा कि चौबीसों घंटे काम और विस्तार से बनाई गई योजना के कारण आखिरी क्षतिग्रस्त उत्पादन इकाई भी साल के अंत तक फिर से उत्पादन शुरू कर देगी। उन्होंने बताया कि पार्स ऑयल एंड गैस कंपनी और नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी को दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र की तीसरी और पांचवीं रिफाइनरी के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। इन चार प्रभावित रिफाइनरी में इन दोनों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था।

उन्होंने कहा कि दोनों रिफाइनरी की सुरक्षा और मलबा हटाने का काम दो महीने से भी कम समय में पूरा कर लिया गया। देहघानी ने कहा कि काम में काफी जोखिम था, लेकिन इसके बावजूद कोई दुर्घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed