Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Black marketing of fertilizer from cooperative society was taking place at night villagers created an uproar
{"_id":"6ac1489b770cb6bf6805167f","slug":"video-black-marketing-of-fertilizer-from-cooperative-society-was-taking-place-at-night-villagers-created-an-uproar-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रात के अंधेरे में हो रही खाद की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने सहकारी समिति पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रात के अंधेरे में हो रही खाद की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने सहकारी समिति पर किया हंगामा
आगरा के अछनेरा क्षेत्र के कुकथला गांव स्थित सहकारी समिति पर शनिवार रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने डीएपी की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सचिव की गैर-मौजूदगी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 22 कट्टे डीएपी लादी गई थी। भनक लगते ही ग्रामीणों ने सोसाइटी को चारों तरफ से घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों के आक्रोश को देख कुकथला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर किसानों को शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के करीब 10 बजे सोसाइटी के बंद होने के समय पर यह खेल चल रहा था। मौके पर सोसाइटी के सचिव मौजूद नहीं थे बल्कि उनके स्थान पर वहां तैनात चपरासी चोरी-छिपे ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद लदवा रहा था। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो कोई जवाब नहीं दे सका। किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने आरोप लगाया कि कुकथला और आसपास के गांवों के किसानों को दिन में डीएपी खाद लेने आते हैं तो सचिव खाद न होने का बहाना बनाकर उन्हें टरका देते हैं। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। जबकि रात के अंधेरे में फर्जी एंट्री करके इस खाद को ब्लैक में व्यापारियों को बेचा जा रहा है। मामले में सचिव वीरेंद्र सिंह का कहना है की विगत दिन छुट्टी होने के कारण शनिवार को डीएपी बांटी गई थी। एक किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली लेट आई थी। किसान के नाम पर्ची कटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।