Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
A grand Nirankari Satsang for human welfare and spiritual awakening will be held today.
{"_id":"6ac100cc0a59308ad70653fc","slug":"video-a-grand-nirankari-satsang-for-human-welfare-and-spiritual-awakening-will-be-held-today-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानव कल्याण और आध्यात्मिक जागृति के लिए आज होगा विशाल निरंकारी सत्संग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव कल्याण और आध्यात्मिक जागृति के लिए आज होगा विशाल निरंकारी सत्संग
करनाल: मानवता के कल्यार्थ और आध्यात्मिक जागृति की अलख जगाने के लिए संत निरंकारी मिशन की ओर से करनाल स्थित सेक्टर-32 नजदीक उधम सिंह चौंक के विशाल प्रांगण में विशाल निरंकारी सत्संग होने जा रहा है,जिसकी अध्यक्षता परम आदरणीय निरंकारी राजपिता रमित जी करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते संत निरंकारी मिशन करनाल के जोनल इंचार्ज आदरणीय सतीश हंस जी ने बताया कि हरियाणा,दिल्ली,पंजाब,यूपी से साध-संगतें भाग लेंगी।
आदरणीय सतीश हंस जी ने बताया कि निरंकारी मिशन का मात्र यही मिशन है कि आध्यात्मिक जागृति से ही आत्मा को जाग्रत किया जा सकता है और निरंकार को जानने के बाद ही मोक्ष प्राप्त हो सकता है।आध्यात्मिक जाग्रति हो जाने से निश्चित रूप से मानव,मानवीय गुणों से भरपूर हो जाता है फिर वह मानवता के कल्याण के लिए खुद को न केवल समर्पित कर देता है बल्कि मानवता के कल्याण के लिए कार्य करता है।उन्होनें समस्त मानव जगत से प्रार्थना की कि अवश्य ही अपने कीमती समय में से समय निकालकर जरूर निरंकारी विशाल सत्संग में उपस्थित होकर दिव्य विचारों का आनंद लेकर लाभ उठाएं ताकि मनुष्य जन्म मिलने का जो वास्तविक उद्देश्य यह है कि मानव समय रहते जागकर निरंकार प्रभु की प्राप्ति करके मोक्ष की प्राप्ति कर सके।कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।आदरणीय जोनल इंचार्ज सतीश हंस जी ने बताया कि निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है, जो युगों से हमारे पीर पैगंबरों द्वारा हमें प्रदान की गई कि ईश्वर को जाना जा सकता है और ईश्वर को जानने के बाद ही भक्ति की शुरुआत होती है,
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।