{"_id":"6ac3e5f68129deb8660dc4bf","slug":"video-bjp-leader-farmhouse-employee-goes-missing-family-suspects-murder-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा नेता के फार्म हाउस से कर्मचारी लापता, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा नेता के फार्म हाउस से कर्मचारी लापता, हत्या का शक
आगरा के फाउंड्री नगर (थाना एत्माद्दाैला) स्थित भाजपा नेता रामवीर सिसोदिया के फार्म हाउस से 55 वर्षीय कर्मचारी राजवीर लापता हो गया है। वह 19 साल से काम कर रहा था। परिजन ने अपहरण कर हत्या की आशंका जाहिर की है। रविवार को थाना प्रभारी ने 50 पुलिसकर्मियों के साथ फार्म हाउस में दबिश दी मगर भाजपा नेता सहित अन्य आरोपियों का पता नहीं चला है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। कुशवाह काॅलोनी, भिंड, मध्य प्रदेश निवासी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके चाचा राजवीर उर्फ राजू 19 साल से शोभा नगर निवासी रामवीर सिसोदिया के फार्म हाउस में रहकर उनका घरेलू कार्य करते थे। जुलाई में अंतिम बार उनसे बात हुई थी। उनकी मां का देहांत 28 जून को हो गया था। तब उन्हें तेरहवीं की जानकारी दी थी। उन्होंने यही कहा था कि मालिक छुट्टी देंगे तो आ जाएंगे। वह परेशान लग रहे थे। जितेंद्र ने बताया कि रामवीर सिसोदिया ने 2 अक्तूबर को फोन किया। बताया कि 1 अक्तूबर से राजवीर लापता हैं। उनका मोबाइल और कपड़े यमुना किनारे पर मिले हैं। उन्होंने संभालकर रखा है। इस पर वो फार्म हाउस पहुंचे। आरोप है कि रामवीर, उनके भाई बृजमोहन उर्फ बिरजू, उनका बेटा अशोक उर्फ आशु, प्रेमशंकर, दूसरे नाैकर मनोज बघेल ने सही जवाब नहीं दिया बल्कि गाली देना शुरू कर दिया। भतीजे का कहना है कि उनके चाचा को इन्हीं लोगों ने गायब कर दिया है। उनके साथ अनहोनी की आशंका है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।