{"_id":"6aca760a32574dfe600a5228","slug":"video-bike-crashes-into-parked-tractor-trolley-two-youths-seriously-injured-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
आगरा के जगनेर में सरेंधी चौराहे के पास आगरा-जगनेर मार्ग पर शनिवार शाम करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बाइक से खेरागढ़ की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक सड़क पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में सैंया निवासी महेंद्र और पाय सितोली (खेरागढ़) निवासी योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बाइक द्वारा बाड़ी से चलकर अपने घर खेरागढ़ की ओर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अपने सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सरेन्धी पुलिस सहायता केंद्र पर खड़ा करा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।