{"_id":"6b054f14fbd8524223085fd1","slug":"video-assailants-in-a-thar-vehicle-brutally-beat-two-youths-public-outrage-against-the-police-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: थार सवार हमलावरों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, पुलिस के खिलाफ आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: थार सवार हमलावरों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, पुलिस के खिलाफ आक्रोश
कागारौल। थाना क्षेत्र के जैंगारा कस्बे में सोमवार देर शाम स्कूटी सवार दो युवकों पर थार सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद भी हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश फैल गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कागारौल-किरावली मार्ग पर
जाम लगा दिया। विरोध में जैंगारा कस्बे का बाजार भी बंद रहा।
बसेरी चाहर निवासी अमित चाहर की जैंगारा कस्बे में इंस्पेक्टर मार्केट में सृष्टि पावर सॉल्यूशन नाम से इनवर्टर की दुकान है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने दोस्त कर्मवीर चाहर के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि बसेरी चाहर मोड़ के पास पीछे से आई थार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों के सड़क पर गिरते ही थार से उतरे चार-पांच अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपितों की गाड़ी की नंबर प्लेट पर गोबर लगा था, जिससे उसका नंबर नहीं पढ़ा जा सका।
घटना के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह ट्रैक्टर सड़क पर खड़ा करकागारौल-किरावली मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी और घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। उधर, घटना के विरोध में जैंगारा के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।