{"_id":"6ac3e5ec47b22f0ad008360f","slug":"video-agra-laborer-murdered-in-gwalior-after-demanding-pending-wages-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ग्वालियर में मजदूरी के रुपये मांगने पर आगरा के मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ग्वालियर में मजदूरी के रुपये मांगने पर आगरा के मजदूर की हत्या
ग्वालियर में मजदूरी करने गए युवक यामीन (25) की मौत हो गई। परिजन ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए शाहगंज थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मजदूरी के तीन लाख रुपये मांगने पर ठेकेदार ने हत्या की है। न्यू ख्वासपुरा, शाहगंज निवासी यामीन ग्वालियर में ठेकेदार यूनुस के साथ फर्नीचर का काम करते थे। परिजन के अनुसार, यामीन की आर्थिक स्थिति खराब थी और वह शादी के लिए रकम जुटा रहे थे। उनकी शादी 22 अक्तूबर को होने वाली थी। यामीन ने तीन लाख रुपये ठेकेदार यूनुस के पास रखवा दिए थे। करीब 20 दिन पहले घर आने पर मां-पिता ने उसे ठेकेदार से रकम लेने को कहा था। इस पर वह ग्वालियर लौट गए थे। इसके बाद 26 सितंबर को परिजन को यामीन की तबीयत खराब होने का फोन आया। इसके बाद भाई और रिश्तेदार ग्वालियर पहुंचे तो पता चला कि उसके साथ मारपीट हुई थी। यामीन को रॉड और डंडे से पीटा गया था। उसकी गर्दन, पीठ और हाथ की हड्डियां टूटी थीं। चेहरे और सिर पर भी चोट के निशान थे। उसे पहले ग्वालियर और जयपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बाद में 2 अक्तूबर को उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। रविवार को इलाज के दौरान यामीन की मौत हो गई। पिता अनवर ने बेटे की हत्या की तहरीर शाहगंज थाने में दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन ने ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।