{"_id":"6a3d332db923a3d7e702c836","slug":"video-action-taken-against-coaching-centers-in-agra-following-lucknow-fire-incident-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नीचे बीयर की दुकान, ऊपर एसएससी-पुलिस भर्ती की कोचिंग, जर्जर भवन में चल रही लाइब्रेरी; 51 अपंजीकृत सेंटरों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नीचे बीयर की दुकान, ऊपर एसएससी-पुलिस भर्ती की कोचिंग, जर्जर भवन में चल रही लाइब्रेरी; 51 अपंजीकृत सेंटरों पर कार्रवाई
आगरा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कई कोचिंग संस्थान छात्रों की सुरक्षा को दांव पर लगाकर संचालित हो रहे हैं। कहीं नीचे बीयर की दुकान और ऊपर एसएससी-पुलिस भर्ती की कोचिंग चल रही है तो कहीं जर्जर भवन में लाइब्रेरी संचालित हो रही है। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद जब क्षेत्रीय उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने शहर के कोचिंग संस्थानों की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। बुधवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से गठित चार सदस्यीय टीम ने अपंजीकृत कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। पड़ताल के दौरान भगवान टॉकीज स्थित एसके करियर क्लासेज में नीचे बीयर की दुकान और ऊपर एसएससी व पुलिस भर्ती की कोचिंग संचालित मिली। इसी क्षेत्र में समाधान कोचिंग सेंटर बंद मिला, जबकि उसके बगल में एक जर्जर भवन में जिज्ञासा लाइब्रेरी संचालित होती पाई गई, जहां बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई करते हैं। निरीक्षण में कई कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। कई जगहों पर आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं थी, जबकि कुछ संस्थान संकरी गलियों और पुराने भवनों में संचालित हो रहे हैं। अधिकांश भवनों में केवल एक ही सीढ़ी है, जिससे किसी हादसे की स्थिति में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना मुश्किल हो सकता है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. विजेंद्र ने बताया कि जिले में 51 अपंजीकृत कोचिंग संस्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 15 संस्थानों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर पंजीकरण कराने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो संस्थान निरीक्षण के दौरान बंद मिले हैं, उनके खिलाफ भी अलग से कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।