Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
A young man perched 150 feet up a tower began dozing off; late at night, his family brought him down with the help of the fire brigade.
{"_id":"6aa4dacaa94931be230495a2","slug":"video-a-young-man-perched-150-feet-up-a-tower-began-dozing-off-late-at-night-his-family-brought-him-down-with-the-help-of-the-fire-brigade-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: टावर की 150 फीट की ऊंचाई पर बैठे युवक को आने लगी थी झपकी, देर रात फायर ब्रिगेड की मदद से परिजनों ने उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: टावर की 150 फीट की ऊंचाई पर बैठे युवक को आने लगी थी झपकी, देर रात फायर ब्रिगेड की मदद से परिजनों ने उतारा
बाह। जैतपुर के फतेहपुरा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम 7.30 बजे नशे में अर्जुन उर्फ पगड़ी मोबाइल टावर पर चढ़ कर 150 फीट की ऊंचाई पर बैठ गया था। उतारने के लिए टावर के पास कोई पहुंचता तो कूद कर जान देने की धमकी दे रहा था। रात 11.30 बजे के करीब उसकी आवाज आना बंद हो गई, झपकी आने लगी थी। तब भाई दिनेश समेत 2 लोग टावर चढ़े और उसे उतार कर लाए। अग्निशमन कर्मी कमल किशोर और नागर सिंह ने उसे पकड़ा और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जैतपुर पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की और उसे घर भेज दिया। फतेहपुरा गांव के माखन सिंह का बेटा अर्जुन सिंह उर्फ पगड़ी नशे में बाइक लेकर जा रहा था। परिजनों ने बाइक छीन कर रख ली थी। परिजनों से विवाद के बाद वह टावर पर चढ़ गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड के रेस्क्यू के प्रयास के दौरान बार बार टावर से कूदने की धमकी दे रहा था। पुलिस के मुताबिक एक पखवाड़े पहले भी युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। टावर से उतरने एवं चिकित्सीय परीक्षण में स्वस्थ पाए जाने पर परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली है।
वर्जन-
नशे में युवक टावर पर चढ़ गया था। देर रात उसे उतार लिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण और काउंसलिंग के बाद युवक को भाई के साथ घर भेज दिया।- जितेन्द्र कुमार, एसीपी, बाह
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।