{"_id":"6a8d4f01f5d3cc258c0394f4","slug":"video-25-lakh-after-showing-the-land-but-neither-executed-the-sale-deed-nor-returned-the-money-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जमीन दिखा 25 लाख लिए, न बैनामा किया न रकम लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जमीन दिखा 25 लाख लिए, न बैनामा किया न रकम लौटाई
आगरा। केवी नगर में रहने वाले विजय शंकर गुप्ता ने किसी और की जमीन दिखाकर 25 लाख रुपये ले लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने शिव ओम गुप्ता, उनके बेटे हर्ष गुप्ता समेत चार लोगों को आरोपी मनाया है।
विजय शंकर ने पुलिस को बताया कि मार्च 2024 में उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता के नाम मौजा बगदा में 400 वर्गगज भूखंड का सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ था। 21 मार्च 2024 को 25 लाख रुपये शिव ओम गुप्ता के बैंक खाते में भेजे गए और अनुबंध भी हुआ। आरोप है कि तय समय के बाद भी आरोपी बैनामा टालते रहे। बाद में 49 लाख रुपये के चेक दिए गए, जो बैंक में बाउंस हो गए। रकम मांगने पर आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। जांच में पता चला कि आरोपियों के नाम वह जमीन थी ही नहीं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।