{"_id":"6abe377f7349413f5006da84","slug":"video-162-lakh-siphoned-off-from-account-after-sending-credit-card-link-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर खाते से पार किए 1.62 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर खाते से पार किए 1.62 लाख रुपये
आगरा के खेरागढ़ में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से जुड़ा लिंक भेजकर युवक के दो क्रेडिट कार्ड से 14 बार में करीब 1.62 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित प्रशांत वर्मा ने बताया कि वे कस्बा स्थित एक बाइक एजेंसी पर कार्य करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित लिंक भेजने की बात कही और कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर बैंक से संबंधित लिंक भेजा। उन्होंने लिंक को खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने लिंक डिलीट कर दिया। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे और रुपये कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। उन्होंने लेनदेन रोकने के लिए तमाम प्रयास किए, लेकिन तब तक उनके दो क्रेडिट कार्ड से 14 बार में कुल 1,62,839 रुपये निकल चुके थे। बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत बैंक में सूचना दी। ऑनलाइन सहित स्थानीय पुलिस को भी शिकायत देकर रकम वापस कराए जाने की गुहार लगाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।